Haryanaline_Logo

हरियाणा के कई जिलों में 15 सितंबर तक होगी भारी बारिश, पूरे राज्य में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, देखें 

 
Haryana Weather news
Whatsapp-Group

Haryana Weather:  हरियाणा में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में कई मानसूनी गतिविधियां एक साथ सक्रिय हो गई है जिसकी वजह से राज्य में लगातार झमाझम बारिश देखने को मिल रहा है। हरियाणा के दक्षिण पूर्वी जिलों पलवल मेवात फरीदाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा में कई मानसून गतिविधियां एक्टिव है जिसकी वजह से हरियाणा में बारिश हो रही है। राज्य में 12 सितंबर तक लगातार बारिश होती रहेगी।

 15 सितंबर को एक्टिव होगा नया सिस्टम 

 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 सितंबर को राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से राज्य में एक बार फिर से लगातार झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। हरियाणा के तमाम जिलों में बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है वही मौसम में ठंडक बनी हुई है।