हरियाणा में आज इन तीन जिलों में झमाझम होगी बारिश, मौसम विज्ञानियों ने जारी किया अलर्ट
Haryana weather alert: हरियाणा में आज बुधवार को दोपहर से एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज दोपहर से राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और झमाझम बारिश होगी। आज मौसम वैज्ञानिकों ने पंचकुला यमुनानगर और अंबाला में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
लंबे समय से राज्य में बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। राज्य में गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। आज दोपहर से मानसून सक्रिय होने से राज्य के तापमान में फिर से गिरावट होगी।
मौसम विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र कैथल करनाल गुरुग्राम मेवात पलवल फरीदाबाद सोनीपत और पानीपत में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सितंबर के महीने में सामान्य बारिश होने का अनुमान है।
अगस्त में सामान्य से कम हुई है बारिश
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगस्त में सामान्य से 2% कम बारिश हुई है जिसकी वजह से आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है इसके साथ ही साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कई जगहों पर फसल सूखने लगे हैं।
