हरियाणा में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, 50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
Haryana weather alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ हो चुका है। नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से राज्य में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश होगी।
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
राज्य मौसम विभाग के द्वारा अंबाला पंचकूला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल पानीपत सोनीपत में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने वाली है।
बारिश के कारण तापमान में आई है कमी
हरियाणा में लगातार होने वाली बारिश के वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है जिसकी वजह से रात में ठंड महसूस हो रही है।
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान महेंद्रगढ़ का देखने को मिला। मौसम विज्ञान के अनुसार अभी राज्य में बारिश होती रहेगी। लगातार होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
