Haryanaline_Logo

Haryana Public Holiday : हरियाणा में छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी कार्यालय तक रहेंगे बंद

 
Public Holiday
Whatsapp-Group

Haryana Public Holiday : हरियाणा सरकार के द्वारा 23 सितंबर को स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद करने का निर्णय लिया गया है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने 23 सितंबर को हर साल हरियाणा में वीर शहीदी दिवस मनाया जाता है और वीर शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य के कई जिलों में बड़े आयोजन होते हैं इस वजह से स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद करने का ऐलान किया गया है।

 

क्यों मनाया जाता है वीर शहीदी दिवस 

 

आपको बता दे की हर साल 23 सितंबर को हरियाणा में वीर शहीदी दिवस मनाया जाता है इस दिन राज्य में क्षेत्रीय सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाती है। इस दिन राज्य के शहीदों को सम्मान दिया जाता है।

 

1857 के वीर योद्धा राव तुलाराम के स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। राव तुलाराम हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले हैं और 1857 के युद्ध में उन्होंने वीरता के साथ लड़ाई लड़ी थी। राव तुलाराम के याद में हर साल 23 सितंबर को शहीदी दिवस मनाया जाता है।

हरियाणा में इस दिन बंद रहते हैं स्कूल कॉलेज

हरियाणा में इस दिन स्कूल कॉलेज बंद रहते हैं। कई जिलों में सरकारी दफ्तर में छुट्टी रहती है। हालांकि एक बार आपको ऑफिशियल कैलेंडर भी चेक करना चाहिए। ऑफिशल वेबसाइट पर आपको छुट्टियों की लिस्ट दिख जाएगी।