Hydrogen Train: अब घंटो का सफर तय होगा मिनटो में! हरियाणा में इस दिन से दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, सफल हुआ ट्रायल
Hydrogen Train: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल का सिलसिला अब अपने अंतिम चरण में है। जींद से सोनीपत रूट पर ट्रायल अंतिम चरण में है। सामने आई जानकारी के अनुसार हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम परीक्षण रेलवे के अधिकारियों के सामने ही किया जाएगा। रेल मंत्रालय के स्वीकृति के बिना इस ट्रेन को नहीं चलाया जाएगा।
जल्द दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन
लोग बेसब्री से हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। अंतिम ट्रायल में सुबह 10:20 पर हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से खुली और 12:45 बजे सोनीपत के लिए रवाना हुई और लगभग 12:45 पर सोनी पर पहुंच गई।
सफल हुआ ट्रायल
ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत और जींद रेल खंड के प्रत्येक स्टेशन पर 1 से 2 मिनट तक रोका गया ताकि विभिन्न तरह के परीक्षण को किया जा सके। सामने जानकारी के अनुसार अगले दो सप्ताह में पांच और ट्रायल किए जाएंगे क्योंकि अभी सेफ्टी चेक बाकी है।
सुपर फास्ट होगी इसकी स्पीड
हाइड्रोजन ट्रेन की स्पीड काफी फास्ट होगी। इस ट्रेन के चलने से हरियाणा के लोगों को काफी फायदा होगा और लंबी दूरी भी कम समय में तय हो जाएगी।
सूत्रों के माने तो तीन से चार महीने के अंदर हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने लगेगी और इसका परीक्षण भी सफल हो जाएगा। जैसे ही रेलवे के द्वारा अप्रूवल मिल जाएगी वैसे ही हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
