Haryanaline_Logo

होली के लिए ट्रेन से जा रहे हैं घर तो रेलवे के इन नियमों का रखें ध्यान, वरना फंस जाएंगे मुश्किलों में

 
Indian Railway rules
Whatsapp-Group

Indian Railway rules: चंद दिनों के बाद होली का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग अपने घर जा रहे हैं। रेलवे के द्वारा भी कई होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है ताकि लोगों को घर जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

आप भी अगर होली के लिए ट्रेन से घर जा रहे हैं तो रेलवे के नियमों का ध्यान रखें वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है और आपके ऊपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कई कंडीशन में तो यात्री को जेल की सजा हो जाती है।

 रात 10:00 के बाद तेज आवाज में ना करें बात 

 आप अगर होली के अवसर पर ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो ध्यान रखें की रात 10:00 के बाद आपको तेज आवाज में फोन पर बात नहीं करना है। आपकी तेज आवाज में बात करने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है ऐसे में आपको ट्रेन से सफर करते समय रेलवे के नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

 मिडिल बर्थ पर सोने का नियम

 8:00 के बाद आप मिडिल बर्थ पर सो सकते हैं और इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि आप  सुबह 6:00 मिडिल बर्थ को उठा दे।

 बिना टिकट नहीं करें यात्रा 

 रेलवे के द्वारा सख्त चेतावनी जारी की गई है कि बिना टिकट किसी को भी यात्रा नहीं करना है क्योंकि बिना टिकट यात्रा करने पर परेशानी बढ़ सकती है।