किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर, हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, मंडियो में किसानों के लिए हुआ खास इंतजाम
Haryana news: हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। राज्य में आगामी 1 अप्रैल 2026 से गेहूं की खरीदी शुरू होने वाली है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा गेहूं की खरीद सुचारू रूप से करने हेतु राज्य में 416 मंडिया खोली गई है। आपको बता दे की हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एवं खाद्य निगम के द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।
आपको बता दे कि राज्य सरकार के द्वारा खदानों की खरीद बिक्री की प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए और भ्रष्टाचार रोकने के लिए ही खरीद पोर्टल को अपग्रेड किया गया है। इसके अंतर्गत कई नए प्रावधान भी किए गए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने जानकारी दिया कि 2026 27 के दौरान गेहूं ले जाने वाले ट्रैक्टरों का आवन गेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ फोटो कैप्चर किया जाएगा और जो गाड़ी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की है उसे अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
किसानों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी ताकि धूप में किसी भी तरह की समस्या ना हो और धूप में किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था भी उचित की जाएगी।
