Haryanaline_Logo

हरियाणा वासियों के लिए जरूरी खबर:  LPG Gas Cylinder Booking के टाइमिंग में हुआ बदलाव, इन सिलेंडरों पर सरकार ने लगाई रोक

 
LPG gas cylinder
Whatsapp-Group

 Haryana news: ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। भारत सहित तमाम देशों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है।

 

 हरियाणा में लागू हुआ नया नियम

 

 हरियाणा में घरेलू गैस सिलेंडरों के जमाखोरी को रोकने के लिए अब मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। सभी गैस एजेंटीयों से स्टॉक बताने के लिए कहा गया है।हरियाणा में 21 दिन के बजाय अब 25 दिन में आप दूसरा गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।नियमों में बदलाव कर दिया गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर रोक लगा दी गई है और सभी कंपनियों से LPG की उपलब्धता को लेकर उत्तर मांगा गया है। राज्य में गैस सिलेंडर की कमी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है वहीं कई जगह से जमाखोरी के मामले सामने आए हैं।

 इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड को एक लेटर भी लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि जल्द से जल्द एलपीजी गैस सिलेंडर का डाटा उपलब्ध कराया जाए।

 इन गैस सिलेंडरों पर लगी रोक 

 गैस एजेंसी संचालकों की माने तो तीन प्रकार के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगा दिया गया है जिसमें 19 किलोग्राम 35 किलोग्राम और 47.5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी कीमत पर अब कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।