Haryanaline_Logo

हरियाणा के इस शहर में 1000 एकड़ में बसेंगे 7  नए सेक्टर, इन गांव का भी होगा विकास, जाने क्या है सरकार की तैयारी

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news : हरियाणा में लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। राज्य में आप अवैध कॉलोनी को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है वहीं नए-नए सेक्टर भी बनाए जा रहे हैं।बड़े स्तर पर पूरे प्रदेश में नए सेक्टर को बनाया जाएगा।वही एक शहर को महानगर बनाया।

 

 राज्य के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल बीज की ओर से अंबाला छावनी के निवासियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से 7 नए सेक्टर बनाए जाएंगे। इससे शहर का तो विकास होगा ही साथ ही नई आवासीय विकल्प भी उपलब्ध हो जाएंगे।

 

 अंबाला बनेगा महानगर

 

 हरियाणा के अंबाला में 7 नए सेक्टर बनने से अंबाला महानगर बनने की ओर अग्रसर हो जाएगा और भविष्य में यह शहर महानगर भी बन सकता है। 1000 एकड़ भूमि अंबाला कैंट के शहरी विस्तार और आधुनिकीकरण के दिशा में कदम उठाया गया है। यह सिर्फ शहर हीं नहीं बल्कि राज्य के विकास के लिए भी मिल का पत्थर साबित होगा।

 

 इन गांवों के जमीनों पर होगा विकास

अंबाला के सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई और सम्भालखां गांवों की करीब 1000 एकड़ भूमि पर सेक्टर विकसित किए जाएंगे। यहां पर भूमि अधिग्रहण के लिए ई-भूमि पोर्टल को 30 अप्रैल 2026 तक खोला गया है। इसमें जमीन देने के लिए आवेदन किया जा सकता है।