Haryanaline_Logo

हरियाणा के इस गांव में लव मैरिज करने पर पूरे परिवार को मिलती है सजा, लिविंग रिलेशनशिप को लेकर भी है सख्त नियम 

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा राज्य अपने अनोखी संस्कृति और रीति रिवाज को लेकर चर्चा में बना रहता है। जब भी अनोखे कल्चर की बात होती है तो हरियाणा राजस्थान की चर्चा जरूर की जाती है। भारत के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा भी लगातार विकास कर रहा है लेकिन आज भी हरियाणा में अपने परंपराओं को लेकर सख्त नियम बनाया गया है जिसका पालन सबको करना होता है।

 

 आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां हम प्रेम विवाह करने वालों की खैर नहीं है और सबसे बड़ी बात है कि पंचायत में यह भी फरमान सुनाया है कि अगर किसी ने प्रेम विवाह किया तो सिर्फ प्रेमी जोड़े ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्यों को भी सजा दी जाएगी।

 

आपको बता दे की सामाजिक पंचायत के द्वारा लव मैरिज के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। भले ही आप सच में पड़ जाए लेकिन यह बिल्कुल सच है। पंचायत में फैसला लिया है कि प्रेम विवाह करने वाले कपल का अगर परिवार समर्थन करता है तो परिवार का भी बहिष्कार कर दिया जाएगा।

 हरियाणा के हिसार जिले के आर्य नगर गांव में सुनाया गया बड़ा फैसला

 हरियाणा के हिसार जिले के आर्य नगर गांव में अभी लव मैरिज को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया गया है। गांव के बुजुर्गों और लोगों की एक सामाजिक पंचायत के द्वारा गांव के भीतर प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों के खिलाफ इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। पंचायत का मानना है कि गांव के लड़के लड़की भाई बहन होते हैं ऐसे में गांव में लव मैरिज करना बिल्कुल ठीक नहीं।

 परिवार का भी होगा बहिष्कार 

 सबसे बड़ी बात है कि अगर परिवार कपल की सपोर्ट में उतरता है तो उनका भी बहिष्कार कर दिया जाएगा। इस गांव में पिछले कुछ महीने से लव मैरिज के कई मामले सामने आए इसके बाद पंचायत में यह फैसला लिया। वही हरियाणा के जींद और हिसार जिले के कई गांव में लिविंग रिलेशनशिप को लेकर भी कई सख्त नियम बनाए गए हैं जिसका पालन सभी लोगों को हर हाल में करना होगा।