सावन में बढ़ती भीड़ देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, हरियाणा के इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग
Special Train: नारनौल में सावन के महीने में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है डिस्को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 10 अगस्त को रेवाड़ी रिंग्स रेवाड़ी के बीच एक ट्रिप के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन नारनौल पटेल निजामपुर नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्र में चलेगी जिससे रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
क्या होगा टाइमिंग?
उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 09637 10 अगस्त को सुबह 11:00 रेवाड़ी से खुलेगी और 2:20 पर रिंग्स पहुंचेगी। वही वापसी के समय में ट्रेन नंबर 09638 2:55 पर रिंग्स से रवाना होगी और 6:20 पर रेवाड़ी पहुंच जाएगी।
इन स्टेशनो पर होगा ट्रेन का ठहराव
रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह ट्रेन रेवाड़ी और रिंग्स के बीच कुड़, कटुवास, नारनौल अमरपुर, जोरासी, श्रीमाधोपुर स्टेशन पर रुकेगी। नारनौल स्टेशन पर यह ट्रेन 11:57 पर पहुंचेगी वहीं शाम के 4:00 बजे या नारनौल स्टेशन पर पहुंचेगी और 4:42 पर रेवाड़ी पहुंचेगी। सावन के महीने में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे में इस ट्रेन की शुरुआत की है।
इस स्पेशल ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह ट्रेन रेल यात्रियों के लिए काफी फायदे का सौदा साबित होगी। 10 अगस्त को जहां स्पेशल ट्रेन चलेगी जिससे सफर के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।
