बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार : हरियाणा के इस जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन, 2500 करोड रुपए होंगे खर्च
Updated: Feb 26, 2026, 17:58 IST
New railway line in Haryana : रेलवे के द्वारा हरियाणा में रेल नेटवर्क के बिस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। अब हरियाणा को एक नई रेल पर लाइन की सौगात मिली है। अभी जहां रेलवे लाइन बिछाया जाएगा वहां पहले से एक भी रेलवे लाइन नहीं है आपको बता दे कि इस जिले के लिए पिछले 55 सालों से रेलवे लाइन की मांग की जा रही थी और अब सरकार ने यहां रेलवे लाइन बिछाने की मांग को मान लिया है।
हरियाणा के इस जिले में बिछेगी रेलवे लाइन
देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर हरियाणा का नूह जिला अब रेल नेटवर्क से जुड़ने वाला है। केंद्र सरकार के द्वारा दिल्ली सोहना नूह फिरोजपुर झिरका अलवर तक नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दी गई है।
यह रेल लाइन हरियाणा के लिए बेहद खास है।इसके बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा और सफर भी आसान हो जाएगा। नई रेलवे लाइन बनने से जमीन के रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
2500 करोड रुपए होंगे खर्च
इस परियोजना के लिए सरकार के द्वारा 2500 करोड रुपए की राशि जारी की गई है। यह नई रेल लाइन 104 किलोमीटर लंबी। इस बरसात में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बनने से सिर्फ हरियाणा नहीं बल्कि राजस्थान को भी फायदा होने वाला है।
3 साल में पूरा होगा काम
मंत्रालय ने जानकारी दिया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है यानी की 2028 तक रेलवे लाइन को चालू कर दिया जाएगा। नूह जिले के लोगों के द्वारा 55 साल से यहां रेलवे लाइन बनाने की मांग की जा रही थी और अब उनकी मांग पूरी होने वाली है।
