Movie prime

हरियाणा में लोकल सब्जियों की आवक बढ़ने से 15 से 20 फ़ीसदी तक के गिरे दाम, देखिए ताजा भाव 

हरियाणा प्रदेश में इन दोनों सब्जियों के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट मंडियों में हो रही लोकल सब्जियों की आवक से देखने को मिल रही है। प्रदेश की जींद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की लोकल आवक बढ़ने का असर अब सीधे बाजार पर दिखने लगा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दामों में 15 से 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
 
TODAY VEGETABLE PRICE

हरियाणा प्रदेश में इन दोनों सब्जियों के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट मंडियों में हो रही लोकल सब्जियों की आवक से देखने को मिल रही है। प्रदेश की जींद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की लोकल आवक बढ़ने का असर अब सीधे बाजार पर दिखने लगा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दामों में 15 से 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे महंगाई की मार झेल रहीं गृहिणियों को बड़ी राहत मिली है। गाजर, फूल गोभी, मटर, टमाटर, हरी मिर्च, पालक, मैथी और हरा साग जैसी रोजमर्रा की सब्जियां अब पहले के मुकाबले सस्ते दामों पर उपलब्ध हो रही हैं। स्थानीय सब्जी मंडी में सुबह से ही ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिली। दुकानदारों के अनुसार ठंड के मौसम में फसलों की पैदावार बेहतर होने और आसपास के गांवों से सीधी सप्लाई आने से दामों में नरमी आई है।

हर सप्ताह बच रहे 500 से 600 रुपए

शहर की गृहिणी सुनीता देवी ने बताया कि एक माह पहले सब्जियों का बजट बिगड़ गया था, लेकिन अब टमाटर, हरी सब्जियां और गोभी सस्ती मिलने से घर का खर्च संभलने लगा है। एक माह पहले मटर के दाम आसमान छू रहे थे। 120 से 130 रुपए प्रति किलो थे, अब 40 रुपए प्रति किलो आ रहे हैं। पहले जहां हर सप्ताह वह 1000 रुपए की सब्जी लेकर जाती थी। अब वह 300 से 400 रुपए में काम चल जाता है।

मांग सामान्य है, सप्लाई ज्यादा होने से रेट कम हुए

सब्जी विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि लोकल किसान सीधे मंडी में माल ला रहे हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट खर्च कम हुआ है। जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी, दाम और भी स्थिर रहेंगे। मांग सामान्य है, लेकिन सप्लाई ज्यादा होने से रेट नीचे आए हैं।

इस समय लोकल उत्पादन चरम पर है: प्रधान

मोहित गुबंर, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन ने बताया कि इस समय लोकल उत्पादन चरम पर है। किसानों की सीधी आवक और मौसम अनुकूल रहने से सब्जियों के दाम काबू में हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में भी ग्राहकों को राहत मिलेगी। सब्जियों के दाम गिरने से आमजन, खासकर गृहिणियों के चेहरे पर राहत साफ नजर आ रही है।