Haryanaline_Logo

हरियाणा में अब आसानी से लगेगा उद्योग, सरकार सस्ते में लीज पर देगी प्लॉट, राज्य सरकार ने शुरू की नई योजना

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार के द्वारा नव उद्यमियों को लीज पर प्लाट दिया जाएगा। हरियाणा के कई ऐसे शहर है जहां जमीन के रेट बहुत अधिक है यही वजह है कि उद्मियों के लिए नए उद्योग लगाना मुश्किल हो रहा है।

 

राज्य सरकार के द्वारा उद्यमियों के लिए नए वृत्तीय वर्ष में लैंड ऑन लीज नीति लागू करने का फैसला लिया गया है। आने वाले समय में अगर जरूरत पड़ेगी तो इन प्लॉट्स को फ्री होल्ड में परिवर्तित करने की सुविधा भी उद्यमियों को दिया जाएगा।

 

राज्य सरकार के द्वारा लैंड ऑन लीज नीति तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा 2026 27 के बजट में इस नीति की घोषणा की गई है। कुछ समय पहले हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उद्यमियों  ने महंगी जमीन के समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लैंड ऑन लीज नीति तैयार करने का फैसला लिया।

 

हरियाणा में औद्योगिक निवेश की काफी ज्यादा संभावना है और यह शहर दिल्ली के पास है इसलिए यहां काफी ज्यादा उद्योग लगाए जाते हैं। सरकार के द्वारा निवेशकों को परेशानियों से बचने के लिए फरीदाबाद गुरुग्राम मानेसर और रेवाड़ी में संबंधित विभाग लगाने का फैसला भी लिया गया है।