Haryanaline_Logo

 बढ़ी महंगाई! 1 अक्टूबर से हरियाणा में महंगा हो जाएगा दूध और घी, जानिए क्या होगा नया रेट

 
Haryana milk price hike
Whatsapp-Group

 

Haryana Breaking News: हरियाणा में दूध और घी के रेट में बढ़ोतरी करने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हिसार जींद कैथल और कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के तमाम राज्यों में दूध घी के रेट में बढ़ोतरी करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।


 बढ़ती महंगाई को देखते हुए पशुपालक और डेयरी संचालक दूध के रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सामने जानकारी के अनुसार हरियाणा के सभी पशुपालकों और डेयरी संचालकों ने सर्वसम्मति से दूध के रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला किया। भैंस का दूध अब ₹100 प्रति लीटर और गाय का दूध ₹80 प्रति लीटर के दर से बिकेगा।
 

 1 अक्टूबर से नया रेट होगा लागू

 हरियाणा में 1 अक्टूबर से नया रेट लागू किया जाएगा। दूध का रेट अब ₹100 प्रति लीटर कर दिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ घी के रेट में भी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। सामने जानकारी के अनुसार भैंस का घी ₹1500 प्रति लीटर और गाय का घी 2200 रुपए प्रति लीटर बेचने का फैसला लिया गया है।

 नियमों का पालन करने के लिए भी डेयरी संचालकों ने बनाया मानक 

 सिर्फ दूध और घी के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है बल्कि नियमों का पालन करने के लिए भी मानक बनाया गया है। कोई भी अगर इन नियमों का उल्लंघन करता है तो दूध घी बेचने वाले व्यक्ति पर 5100 का जुर्माना लगाया जाएगा।