Jind News: जींद जिले में पानी और सीवरेज का ब्याज और जुर्माना होगा माफ, 31 मई तक भरे बिल
Jind News: जींद जिले के उचाना क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं की तरफ पानी-सीवरेज का बिल विभिन्न कारणों से नहीं चुका पा रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है कि अब 31 मई तक पानी और सीवरेज का बिल चुकाते हैं तो उनका पूरा ब्याज और जुर्माना माफ होगा। एसडीओ सुनीता देवी ने बताया कि पानी (Water bill) और सीवरेज के बिल का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर हर बार दस प्रतिशत की दर से ब्याज और जुर्माना लगाया जाता है। 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए बिलों के बकाया पर सौ प्रतिशत अधिभार की छूट दी जाएगी, बिलों का भुगतान 31 मई तक कर दिया जाए। हालांकि यह छूट केवल मीटर युक्त कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को दी जाएगी।
समाधान शिविर में आईं 10 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निपटान
बीडीपीओ कार्यालय के हॉल में मंगलवार को ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान कराने के लिए पहली बार उचाना के एसडीएम रमित यादव की अगुवाई में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीपीओ जयपाल सिंह ने की। इसमें मुख्य तौर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामपाल शर्मा व वाइस चेयरमैन शमशेर सैनी नगूयं ने हिस्सा लिया।
प्रथम दिन लगे समाधान शिविर में बिजली से सबंधित, फैमिली आई डी व राशन कार्ड कटने समेत लगभग 10 शिकायतें आई। सभी समस्याओं का एसडीएम द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर मौके पर समाधान कराया गया। रामपाल शर्मा ने कहा कि उचाना विधायक देवेंद्र अत्री द्वारा अलेवा खंड के लोगों की समस्याओं का नजदीक ही समाधान कराने के लिए समाधान शिविर लगाने के एसडीएम उचाना को निर्देश दिए थे।
एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय के मेन हॉल में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसमें सभी विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का पर समाधान करा सकेंगे।
