हो गई बल्ले-बल्ले! लगातार चार दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
Feb 25, 2026, 19:55 IST
Haryana Holidays news : फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और मार्च की शुरुआत में ही होली का त्यौहार है ऐसे में एक लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है। होली का त्यौहार हिंदू धर्म का मुख्य त्यौहार है और इसे रंगों का त्योहार कहा जाता है।
होली के दिन देश भर में स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रहते हैं। हरियाणा के सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चों को लगातार चार दिन की छुट्टियां मिलने वाली है। तो आईए देखते हैं कब-कब स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे...
लगातार चार दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और दफ्तर
- 28 फरवरी 2026 शनिवार: वीकेंड छुट्टी
- 1 मार्च 2026 रविवार: साप्ताहिक छुट्टी
- 3 मार्च 2026 मंगलवार: होलिका दहन की छुट्टी
- 4 मार्च 2026 बुधवार : होली की छुट्टी
बच्चों की होगी मौज
लगातार चार दिन स्कूल कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे जिससे स्कूली बच्चों को ही मौज हो जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को भी अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
