Haryanaline_Logo

IMT Jind: अधर में लटका जींद आईएमटी, वास्तविक बाजार मूल्य निर्धारण करने हेतु सरकार ने गठित की टीमें 

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में बनने जा रहे सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का काम एक बार फिर अधर में लटक गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में जींद जिले के किसानों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र (New IMT Jind) स्थापित करने हेतु ई-पोर्टल पर अपनी जमीनों के दाम अधिक दर्ज करने के बाद यह परियोजना एक बार फिर सिरे चढ़ती हुई दिखाई नहीं दे रही है।
 
Whatsapp-Group

New IMT Jind Update: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में बनने जा रहे सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का काम एक बार फिर अधर में लटक गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में जींद जिले के किसानों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र (New IMT Jind) स्थापित करने हेतु ई-पोर्टल पर अपनी जमीनों के दाम अधिक दर्ज करने के बाद यह परियोजना एक बार फिर सिरे चढ़ती हुई दिखाई नहीं दे रही है। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जींद जिले में लगभग 12000 एकड़ में नए औद्योगिक क्षेत्र (New IMT Haryana) बनाने हेतु किसानों से जमीन बेचने के लिए आवेदन मांगे थे। सरकार की मांग पर किसानों द्वारा अपनी जमीन की कीमतों को काफी बड़ा हटाकर ई पोर्टल पर दर्ज किया गया था। जिसके बाद नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा किसानों से बातचीत करने और जमीनों के वास्तविक मूल्य निर्धारण करने हेतु टीमों का चयन किया गया है।

किसानों ने मांगे कलेक्टर रेट से 8 गुना अधिक तक जमीनों के दाम 

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में बनने जा रही नई आईएमटी (New IMT Jind) हेतु सरकार द्वारा जमीन की मांग पर जिले के विभिन्न गांव के किसानों ने ई-पोर्टल पर अपनी जमीनों के दाम कलेक्ट्रेट से लगभग 7 से 8 गुना अधिक मांगे हैं। जिसके चलते एक बार फिर यह प्रोजेक्ट अधर में लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार जींद ही नहीं बल्कि हिसार, फरीदाबाद, पलवल, यमुनानगर और रेवाड़ी जिले में भी किसानों द्वारा अपनी जमीनों के दाम कलेक्ट्रेट से 6 से 8 गुना तक अधिक मांगे गए हैं। ई-पोर्टल पर अव्यवहारिक दरें सामने आने के बाद अब वास्तविक बाजार मूल्य निर्धारण करने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अंबाला जिले में औद्योगिक क्षेत्र (New IMT) स्थापित करने हेतु किसानों और सरकार के बीच जमीन की कीमतों को लेकर सहमति बनने के बाद धरातल पर नई आईएमटी (New IMT Ambala) के निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।