हरियाणा से दिल्ली का सफर होगा आसान, यहां नई 2-लेन सड़क का होगा निर्माण, करोड़ों रुपए होंगे खर्च
Haryana Road News: दिल्ली से हरियाणा का सफर अब बेहद ही आसान होने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अध्यक्षता में EFC की बैठक में नजफगढ़ ड्रेन के दोनों किनारे पर टू लेन सड़क बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इससे राजधानी में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
करोड़ों रुपए होंगे खर्च
लगभग 453.95 करोड़ की लागत से बनने वाला यह कॉरिडोर सीधे दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ेगा और शहर के भीतर एक वैकल्पिक इंट्रा सिटी मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या कम होगी, यात्रा कम समय में तय होगा और ईंधन के खपत के साथ प्रदूषण भी काम होगा।
कैसा होगा इस परियोजना का रूपरेखा
- झटीकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक बाई ओर 5.94 किलोमीटर लंबी टू लेन सड़क का निर्माण होगा।
- छावला से बसई दारापुर तक नाले के दोनों ओर 27.415 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
- दोनों किनारो को मिलाकर टोटल 54.83 किलोमीटर लंबी सड़क जबकि कुल लंबाई 60.77 किलोमीटर होगी।
- पूरी परियोजना के अंतर्गत 61 किलोमीटर लंबी और 7 किलोमीटर चौड़ी पक्की सड़क का निर्माण होगा।
इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा
इस नई सड़क के बनने से कई इलाकों को सीधा फायदा मिलने वाला है।ढांसा से बसईदारापुर तक यह परियोजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ेगी। इससे उत्तम नगर, विकासपुरी, नजफगढ़, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, द्वारका, बापरोला, निलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन और IGI एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों को फायदा मिलेगा।
