हरियाणा में लगा मानसून पर ब्रेक! आज इन 2 जिलों में होगी बारिश , जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Sep 16, 2026, 11:18 IST
Haryana Weather : हरियाणा में मानसून पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। आज राज्य के दो जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है लेकिन अब राज्य में बारिश की अगले कुछ दिनों तक बिल्कुल भी संभावना नहीं है।
राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में हर साल के तुलना में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। हर साल की तुलना में इस साल 25 परसेंट कम बारिश दर्ज की गई है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के पंचकूला यमुनानगर अंबाला सहित कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राज्य में अब गर्मी फिर से बढ़ने वाली है।
