आज रात से हरियाणा में मानसून दिखेगा मानसून का रौद्र रूप, 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में आज रात से मानसून का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। वीरवार को भी राज्यों के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। शुक्रवार को राज्य के 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के तापमान में आई गिरावट
लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्य के तापमान में काफी गिरावट हो गई है। फिलहाल हिसार का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है वहीं दूसरी तरफ भिवानी का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर गिर गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में मानसून सक्रिय हो चुका है। तापमान में गिरावट होने से राज्य में आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य की अधिकतर जिलों में अगले चार दिनों तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने वाली है।
तेज वर्षा का यलो अलर्ट
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।
