Haryanaline_Logo

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, कई जिलों में बढ़ी गर्मी, जानिए अब कब होगी बारिश

 
Haryana Weather
Whatsapp-Group

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तेज धूप के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी बारिश नहीं होगी।

 राज्य में सबसे ज्यादा तापमान हिसार का दर्ज किया गया है। फिलहाल हिसार का तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है इसके साथ 30 अगस्त के बाद मानसून सक्रिय होने के साथ ही बारिश होने की संभावना बन रही है।

भारत के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून की सक्रियता कम हो गई है जिसके वजह से राज्य में बारिश नहीं होगी। बारिश कम होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और हरियाणा में गर्मी का असर काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तापमान में बढ़ोतरी के कारण भिवानी, रोहतक का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इसी प्रकार कई जिलों का तापमान 36 डिग्री को भी पार कर गया है।