Haryanaline_Logo

 हरियाणा में फिर कमजोर हुआ मानसून, बढ़ेगा तापमान, कई इलाकों में भयंकर गर्मी का अलर्ट

 
Haryana Weather
Whatsapp-Group

 

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून की रफ्तार फिर से धीमी पड़ने लगी है। हालांकि आज रात तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो आज 8 सितंबर को मानसून शुष्क पड़ जाएगा और आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी बढ़ेगी।

 12 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम 

 12 सितंबर को हरियाणा में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में 12 सितंबर से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और 17 तारीख तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रहेगी।

 तापमान में होगी बढ़ोतरी 

 हरियाणा के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज से मानसून शुष्क पड़ गया है जिसकी वजह से आज से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है और कई जगहों पर तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

 

 हालांकि 12 तारीख के बाद फिर से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। 12 सितंबर से 17 सितंबर तक राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन अभी कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।