Haryanaline_Logo

Jind News: नरवाना में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सहमति से होंगे फैसले 

जींद जिले के नरवाना में कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूनम सुनेजा के मार्गदर्शन में न्यायिक परिसर में 9 मई को सुबह दस बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
 
Whatsapp-Group

Jind News: जींद जिले के नरवाना में कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूनम सुनेजा के मार्गदर्शन में न्यायिक परिसर में कल 9 मई को सुबह दस बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं उपमंडल स्तरीय विधिक सेवाएं समिति के चेयरमैन संदीप कुमार के निर्देशानुसार जूनियर डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्विनी गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित होगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कोर्ट में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटान किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में पीड़ित पक्ष से सुनवाई के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी और मामलों का निपटान पीड़ित पक्ष की आपसी सहमति से किया जाएगा। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी, बकाया बिजली व पानी के बिल, लंबित चालान मामले, वैवाहिक विवाद संबंधित मामले, मोटर वाहन दुर्घटना एक्ट, आबकारी एवं कराधान इत्यादि से संबंधित मामलों जैसे विभिन्न लंबित मामलों का मौके पर ही निपटान किया जाएगा। इस प्रकार की लोक अदालतों से लंबित मामलों का निपटान होने से पीड़ित पक्षों को निरंतर काफी राहत मिल रही है। लोक अदालत में बेंच सदस्य के रूप में एडवोकेट धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।