हरियाणा में अब मजदूर भी बना पाएंगे खुद का घर, सरकार दे रही है बिना ब्याज लाखों रुपए का लोन, यहां देखें डीटेल्स
Haryana news: अब हरियाणा में मजदूर भी अपना खुद का घर बना पाएंगे। हरियाणा श्रम विभाग के द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। पंजीकृत निर्माण कामगारों को अपना मकान खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता राशि हरियाणा सरकार के द्वारा दिया जा रहा है और सबसे बड़ी बात है कि लोन बिना ब्याज का दिया जा रहा है।
मजदूरों को घर बनाने के लिए मिल रहा है बिना ब्याज लोन
मजदूरों को घर बनाने के लिए बिना ब्याज लोन दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य और संगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे निर्माण श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अक्सर देखा जाता है कि मजदूरों के पास अपना स्थाई निवास नहीं होता ऐसे में सरकार के द्वारा उनके जीवन स्थिति को सुधारने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।
इन शर्तो का करना होगा पालन
योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ आवश्यक शर्त निर्धारित की गई है। आवेदक को क्लेम फॉर्म 14 के सभी जरूरी दस्तावेज को पूर्ण रूप से संकलन करना होगा इसके साथ श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकरण होना जरूरी है और कम से कम 5 वर्षों के नियमित सदस्यता होनी चाहिए। आपको बता दे की श्रमिक की आयु 60 साल से कम होनी चाहिए या फिर 60 साल की आयु पूरी होने में 8 साल का समय बाकी होना चाहिए।
