Haryanaline_Logo

Haryana News: नायब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब सरपंचों को टेंडर से संबंधित जानकारी मिलेगी मोबाइल पर 
 

हरियाणा प्रदेश में लाइव सरकार ने टेंडर से संबंधित बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर जारी होने वाले टेंडर्स की जानकारी अब सरपंचों को सीधे मोबाइल पर मिलेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित किसी भी विभाग का यदि टेंडर एचईडब्ल्यू पोर्टल पर जारी होता है, तो उसकी जानकारी संबंधित सरपंचों को एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर तुरंत उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की सही, समयबद्ध और सटीक जानकारी मिल सके।
 
HARYANA NEWS
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में लाइव सरकार ने टेंडर से संबंधित बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर जारी होने वाले टेंडर्स की जानकारी अब सरपंचों को सीधे मोबाइल पर मिलेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित किसी भी विभाग का यदि टेंडर एचईडब्ल्यू पोर्टल पर जारी होता है, तो उसकी जानकारी संबंधित सरपंचों को एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर तुरंत उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की सही, समयबद्ध और सटीक जानकारी मिल सके। इससे निगरानी और क्रियान्वयन की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

पोर्टल के माध्यम से जनता को भी प्राप्त होगी टेंडर्स की जानकारी 

इस पोर्टल के माध्यम से जनता को भी टेंडर्स की जानकारी मिलेगी, जिससे कार्यों में और अधिक पारदर्शिता बढ़ेगी। सीएम ने सिविल सचिवालय में वित्त वर्ष 2025-26 से संबंधित विकास एवं पंचायत विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

गांवों की कच्ची फिरनियां होंगी पक्की 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि जिन पंचायतों की आबादी 1000 से अधिक है, उन गावों की कच्ची फिरनियों को पक्का करना है, ताकि लोगों को आवागमन सुविधा मिल सके। बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 639 फिरनियों को पक्का किया जा चुका है, जबकि 303 कार्य प्रगति पर हैं। प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में 'महिला चौपाल' का निर्माण करवा रही है। (Haryana News)