Haryanaline_Logo

 हरियाणा में सब्जियों के रेट में लगी आग, ₹200 किलो तक पहुंचा अदरक, प्याज टमाटर की कीमतों में भी बढ़ोतरी

 
Haryana Mandi Bhav
Whatsapp-Group

Haryana Mandi Bhav: हरियाणा में लगातार होने वाली बारिश के वजह से अब सब्जियों की कीमतें भी बढ़ने लगी है। बारिश और सप्लाई चैन प्रभावित होने की वजह से सब्जियों की कीमतों में आग लग गई है। सब्जी मंदिरों में सब्जियों के कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। मटर और अदरक के रेट 200 किलोग्राम तक पहुंच चुके हैं वही टमाटर और प्याज की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।


 सब्जियों के रेट में हुई भारी बढ़ोतरी 

 सब्जी विक्रेताओं की माने तो आवक कम होने की वजह से और ढुलाई का खर्च बढ़ाने के वजह से सब्जियों के रेट में भारी बढ़ोतरी हुई है। खुदरा बाजार में मटर की कीमत ₹200 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है वहीं दूसरी तरफ अदरक की कीमत भी 200 से 220 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।

 प्याज और टमाटर के रेट में भी बढ़ोतरी 

 टमाटर का रेट भी ₹60 किलो के आसपास बना हुआ है वहीं अगर प्याज की कीमत की बात करें तो प्याज की कीमत भी 60 से 80 रुपए प्रति किलो पहुंच चुका है। शिमला मिर्च भी ₹100 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। वहीं अन्य सब्जियों के कीमतों में भी बढ़ोतरी बढ़ गई है।

 सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले समय में सब्जी के रेट में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर बारिश नहीं रुकी तो सब्जी के रेट में अभी बढ़ोतरी होती ही रहेगी।

सब्जियों के बढ़े दामों के कारण आम ग्राहकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। जो लोग पहले हफ्ते भर की सब्जियां एक साथ किलो के हिसाब से खरीदते थे, वे अब आधा किलो या पाव (250 ग्राम) में ही काम चलाने को मजबूर हैं।