Haryanaline_Logo

जींद जिले की अलेवा मंडी में तीन दिन से हो रही है धान की आवक, सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू

 
Jind news
Whatsapp-Group

 

Jind News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की अलेवा अनाज मंडी में धान की आवक तो शुरू हो गई है, लेकिन सरकार द्वारा अभी धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है इस वजह से किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अनाज मंडी अलेवा में धान की पीआर किस्म की आवक शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 

मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसान साहिल, सुनील और अमित ने बताया कि वे तीन दिनों से मंडी में धान लेकर आ रहे हैं। सरकारी खरीद नहीं होने के कारण उन्हें फसल की रखवाली के लिए मंडी में ही रुकना पड़ रहा है।अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान गोबिंद लोहान ने बताया कि पीआर धान की सरकारी खरीद के लिए सरकार ने हैफेड को एजेंसी निर्धारित किया है, लेकिन अब तक हैफेड का कोई

 

अधिकारी के मंडी में नहीं पहुंचने कारण रुकी खरीद प्रक्रिया

 

जींद जिले में मार्केट कमेटी अलेवा के सचिव विकास ढिल्लो ने बताया कि जिला प्रशासन और सरकार की ओर से फिलहाल कोई मिलर अलॉट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी में पहुंच रही पीआर किस्म के धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि खरीद प्रक्रिया में हो रही देरी की वजह से किसानों के साथ आढ़ती भी परेशान दिखाई दे रहे हैं।