Power Cuts: सिरसा जिले की गोरीवाला उपतहसील सहित पूरे इलाके में बिजली सप्लाई रही ठप, रहवासी हुए परेशान
Power Cut Sirsa: सिरसा जिले की उपतहसील गोरीवाला में बने बिजलीघर में दोपहर बाद अचानक बिजली सप्लाई ठप हो गई। गांव गोरीवाला और आसपास ग्रामीण इलाके में बिजली कट हो जाने से तहसील, अस्पताल, स्कूल सहित इलाके में कंप्यूटर और काम बंद हो गए। जिससे सभी के लिए मुश्किल हो गई।
लोगों ने बिजली निगम अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद बताया गया कि 33 केवी बिजली घर फेल हो गया है इसमें चोरमार से मेन लाइन की सप्लाई नहीं आ रही है। जिसके बाद फॉल्ट तलाश कर काम शुरू किया गया लेकिन देर तक इंतजार करने पर भी सप्लाई बहाल नहीं हुई।
उप तहसील में नहीं हुए रजिस्ट्री और अन्य काम
उपतहसील में लोगों को रजिस्ट्री और अन्य काम नहीं होने से नाराजगी जताई वहीं अस्पताल और अन्य सरकारी संस्थाओं में लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसपास के गांव, बाजार के दुकानदारों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप बाना ने बताया कि इस बारे में बिजलीघर के कर्मचारी ही बता सकते हैं। एसडीएम अर्पित संगल ने बताया कि गोरीवाला उपतहसील में पिछले सप्ताह निरीक्षण किया था।
