ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी, रोजाना 12 घंटे पढ़ाई, हरियाणा के बेटे वैभव ने UPSC परीक्षा में रचा इतिहास
Mar 7, 2026, 10:27 IST
UPSC Success Story: यूपीएससी 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है जिसमें हरियाणा के बेटों ने भी कमाल दिखाया है। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले वैभव ने यूपीएससी परीक्षा में 344 वीं रैंक हासिल की है और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। यूपीएससी की परीक्षा देश के कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है और इसको पास करना बेहद ही मुश्किल होता है।
वैभव को इस परीक्षा में सफलता तीसरी प्रयास में मिली है। अपने जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनके इस कामयाबी पर उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा है। वैभव मूल रूप से सोनीपत के चितना के रहने वाले हैं। लेकिन वह अभी अपने परिवार के साथ रामनगर वेस्ट में रहते हैं।
वैभव के पिता है वकील
वैभव के पिता जय भगवान पैसे से एक वकील है और उनकी मां सीमा हाउसवाइफ है। वैभव की दो बड़ी बहनें हैं। वैभव ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनकी बहनों ने उनका हौसला बढ़ाया।
वैभव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सोनीपत से किया और इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई और रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे। वह सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करते थे और ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से यूपीएससी की तैयारी करते थे।
वैभव ने हरियाणा सिविल सर्विसेज की परीक्षा भी दी है। इस बार तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। वैभव इस परीक्षा को पास करने के लिए साल 2021 से ही मेहनत कर रहे हैं। उनकी मां ने बताया कि उन्हें लंबे स्ट्रगल के बाद सफलता मिली है।
