इधर घर में चल रही थी शादी की तैयारी, असम में शहीद हो गया हरियाणा का लाल, घर में पसरा मातम
Haryana news: हरियाणा के लाल अनुज वशिष्ठ असम में शहीद हो गए हैं। बीते दिन वायु सेवा का सुखोई 30 लड़ाकू विमान असम में क्रैश हो गया जिसमें दोनों पायलटो की मौत हो गई। इनमें से एक पायलट हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले अनुज वशिष्ठ थे जिनकी शादी की तैयारी चल रही थी।
हरियाणा के बेटा अनुज वशिष्ठ हुए शहीद
सामने आई जानकारी के अनुसार सुखोई का गुरुवार की शाम को संपर्क टूट गया और विमान लापता हो गया। चंद घंटे के बाद पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और विमान में सवार दोनों पायलटो की मौत हो गई है। इसमें हरियाणा के बेटे अनुज वशिष्ठ भी शामिल थे।
इस विमान ने एयरबेस से नियमित ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी थी।सामने जानकारी के अनुसार टेक अप के कुछ देर के बाद ही 7:42 पर विमान का राडार और ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। थोड़ी देर बाद विमान के हाथ से की जानकारी सामने आई।
होने वाली थी शादी
आपको बता दे की अनुज वशिष्ठ की कुछ दिनों के बाद शादी होने वाली थी। लेकिन अब उनके घर में मातम पसरा हुआ है। भारतीय वायु सेवा में शामिल होने के लिए अनुज वशिष्ठ ने टीसीएस की नौकरी छोड़ दी थी। उनका सपना देश सेवा का था।नौकरी के कारण उन्होंने अभी तक शादी नहीं की थी लेकिन अब उन्होंने शादी के लिए हां कहा था जिसके बाद परिवार उनके शादी के तैयारी में जुटा हुआ था। अनुज होली पर घर आने वाले थे लेकिन किसी कारण से वह घर नहीं आ पाए। अब हरियाणा के लाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
