हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदारों को लगा झटका: रजिस्ट्री के रेट में होने वाली है बढ़ोतरी, जानें आपके इलाके में कितनी महंगी हो जाएगी जमीन
Mar 21, 2026, 16:54 IST
Haryana news: हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदारों को तगड़ा झटका लगने वाला है। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा नए वित्त वर्ष के लिए कलेक्टर रेट की नई सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में जमीन मकान और व्यावसायिक संपत्तियों का नया रेट लागू होगा जिसका सीधा असर जमीन खरीदारों पर पड़ेगा। प्राइम लोकेशन वाले इलाकों में जमीन के रेट में 10 से 25 परसेंट का इजाफा हो सकता है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़ेंगे रेट
आपको बता दे की गुरुग्राम फरीदाबाद पंचकूला और सोनीपत जैसे शहरों में जहां विकसित सेक्टर और नेशनल हाईवे है यहां जमीन के रेट काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। कलेक्टर रेट बढ़ने से सीधे तौर पर प्रॉपर्टी के स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री फीस बढ़ेगी इसके बाद आम आदमी के लिए घर खरीदना और भी मुश्किल हो जाएगा।
सभी जिला उपायुक्त के द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के तहसील से प्रस्तावित रेट्स का सर्वे का काम पूरा किया जा रहा है। रिहाइसी और कमर्शियल इलाकों में अलग-अलग रेट देखने को मिल सकता है वहीं कृषि योग्य भूमि के रेट में मामूली बढ़ोतरी होगी।
पुरानी दरों पर 31 मार्च तक होगी रजिस्ट्री
जिन लोगों ने हाल ही में प्रॉपर्टी खरीदी है या फिर जिनका सावधान अंतिम चरण में है उनके पास पुरानी रजिस्ट्री करवाने का 31 मार्च तक समय है। 1 अप्रैल से रजिस्ट्री के नए रेट लागू किए जाएंगे इसके बाद जमीन महंगी हो जाएगी।
