रेल यात्री ध्यान दें! अक्टूबर के महीने में हरियाणा राजस्थान से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखें लिस्ट
Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आप अगर उत्तर पश्चिम रेलवे की अजमेर मंडल से अक्टूबर के महीने में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे के द्वारा अक्टूबर के महीने में कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
सितंबर का महीना आधा खत्म हो चुका है और अब अक्टूबर के महीने की शुरुआत होने वाली है। अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्यौहार का आयोजन किया जाता है ऐसे में ट्रेनों के कैंसिल रहने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो कैंसिल ट्रेन एक बार चेक कर लीजिए वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। तो आईए देखते हैं किन ट्रेनों को रेलवे ने किया है कैंसिल...
रेलवे ने रद्द क्यों की ट्रेनें?
सामने जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में डबल लाइन बिछाने का काम शुरू होने वाला है। रेलवे ने इस वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है वहीं कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। मेंटेनेंस के काम की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है।
रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द
ट्रेन नंबर 17606 भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन 4 अक्टूबर और 7 अक्टूबर तक Cancle
ट्रेन नंबर 14802 इंदौर-जोधपुर ट्रेन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक Cancle
ट्रेन नंबर 14801 जोधपुर-इंदौर ट्रेन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक Cancle
ट्रेन नंबर 19606 उदयपुर सिटी-मंदार ट्रेन 8 अक्टूबर को Cancle
ट्रेन नंबर 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी ट्रेन 2 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को Cancle
इंडियन रेलवे ने यात्रियों से अपील किया है कि अगर आपको अक्टूबर के महीने में ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
