Movie prime

कल का मौसम: हरियाणा में अगले दो दिन बूंदाबांदी के साथ बारिश के आसार,  बादल छाने से पूरे दिन दिखाई नहीं दे रहे सूर्य देवता, देखिए मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में कल से अगले दो दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के जींद चरखी दादरी भिवानी हिसार फतेहाबाद सिरसा सोनीपत पानीपत और रोहतक में हल्की बुंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दौरान धुंध की वजह से भी लोगों को परेशानी हो सकती है।
 
Rain expected in Haryana over the next two days

Weather Update Haryana: हरियाणा प्रदेश के  लगभग सभी जिलों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में नए साल की शुरुआत इस बार हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। आज शनिवार 3 जनवरी की सुबह से ही प्रदेश में आसमान बादलों से ढके रहने के कारण धुंध का असर कम हुआ है। जींद, हिसार, सिरसा और सोनीपत सहित विभिन्न जिलों के ग्रामीण इलाकों में कल शुक्रवार को हल्की फुहार भी देखने को मिली। वहीं बीते तो यूनिवर्सिटी प्रदेश में चल रही शीत लहर और तेज हवा से मौसम में ठंडक और बढ़ गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहर छाने के कारण दृश्यता कम हो गई है। जिस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

इन दिनों में आज और कल हो सकती है बूंदाबांदी के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में कल से अगले दो दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के जींद चरखी दादरी भिवानी हिसार फतेहाबाद सिरसा सोनीपत पानीपत और रोहतक में हल्की बुंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दौरान धुंध की वजह से भी लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं पिछले दो दिनों से प्रदेश में चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में गिरावट देखने को मिली है। शीतलहर के कारण हरियाणा के सिरसा जिले में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा के अलावा हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, भिवानी सहित कई जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में सुबह-सुबह और रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का आभास हो रहा है। बादलों की वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पूरे-पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं।  

आने वाले दिनों में तापमान में देखने को मिलेगी और अधिक गिरावट 

हरियाणा प्रदेश के तापमान में आने वाले दिनों में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। अगले दो दिनों तक ठंड बढ़ने और साथ ही शीत लहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है। नए साल की शुरुआत ठंड, कोहरे और हल्की बारिश बूंदाबांदी के बीच हुई, जिसे पूरे प्रदेश में सर्द मौसम का एहसास करवा दिया है।