Haryanaline_Logo

हरियाणा में शुरू हुई आफत की बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, यहां देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 
Haryana weather update
Whatsapp-Group

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने अचानक से करवट लिया है। राज्य के कई जिलों में दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। सोनीपत में रात भर बारिश होने से कई जगह पर पानी भर गया है वहीं गुरुग्राम में भी बारिश के वजह से स्थिति काफी खराब हो गई है। रेवाड़ी नारनौल में भी बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

 बीते कल भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही थी जिसकी वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है हालांकि कई जगहों पर बारिश के वजह से पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में मानसून सीजन में 440 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है। अब तक 270 मिमी यानी 61% बारिश हो चुकी है।

 गुरुग्राम में बारिश होने से स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई है। जगह-जगह पानी भर गया है वहीं कई रिहाईसी इलाकों में भी पानी भर गया है जिसकी वजह से लोगों को सफल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए कहा है वहीं कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास भी शुरू कर दिया है ताकि बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।