रिश्ते हुए तार तार, हरियाणा में बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से की हत्या, फैली सनसनी
Haryana News: हरियाणा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। रोहतक के ब्राह्मणवास गांव में एक बेटे ने बेहद ही बेरहमी से अपनी मां की हत्या कर दी है। यहां कलयुगी बेटे ने अपने खून के रिश्ते को तार तार कर दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है।
40 वर्षीय पिंकी देवी की उनके बेटे ने ही बेरहमी से गला घोट कर हत्या कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के द्वारा जानकारी जुटा जा रही है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गांव में अकेली रहती थी महिला
सामने जानकारी के अनुसार पिंकी देवी गांव में अकेली रहती थी। उनके पति देवेंद्र गुजरात के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और पिंकी देवी के तीन बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस के द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
छाती पर बैठकर मां का चुन्नी से गला दबाया
सामने आई जानकारी के अनुसार बेटा मां के छाती पर बैठकर चुन्नी से उसका गला दबा दिया। पिंकी देवी अपने सास ससुर से अलग रहती थी और बेटा इस बात से काफी नाराज था इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा भी होता था। तीनों बच्चे सोनीपत में अपने दादा दादी के साथ रह रहे थे।
बेटा मां के छाती पर बैठकर चुन्नी से उसका गला दबा दिया। हत्या करने के बाद बेटा थाने में जाकर वारदात के बारे में पुलिस को जानकारी दिया और पुलिस के द्वारा इसके बारे में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
