हरियाणा में सफाई कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, बर्खास्त और निलंबित कर्मचारियों पर आया बड़ा फैसला, देखें
Haryana Newsहरियाणा में 36 दिन से हड़ताल करने वाले सफाई कर्मचारियों ने आखिरकार अपनी हड़ताल खत्म कर दिया है। हरियाणा में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि जहां-जहां कचरा जमा है वहां से कचरा हटाया जाए, ताकि शहरों की रौनक दोबारा से लौट जाए।
आपको बता दे कि शुक्रवार के दिन शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल और सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी के साथ बैठक सफाई कर्मियों के हुई जिसमें अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई इसके बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया।
36 दिन से हड़ताल पर थे सफाई कर्मचारी
आपको बता दे की हरियाणा में सफाई कर्मचारी 36 दिन से हड़ताल पर थे और लंबे समय से अपने मांगों को सरकार के आगे रख रहे थे। सरकार के द्वारा वर्दी भत्ता सैलरी सहित तमाम मांगों को मान लिया गया जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।
सरकारी कर्मचारियों को हरियाणा में मेडिकल कैशलेस नीति का लाभ भी दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ जोखिम भत्ता को भी बढ़ाया जाएगा। पालिका रोल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा इसके साथ ही साथ सफाई कर्मचारियों का जो पद खाली है उसके लिए 15 दिन में विज्ञापन जारी किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को सरकार के द्वारा मान लिया गया है।
