Haryanaline_Logo

School Holidays ::हरियाणा में 23 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज, सरकार ने घोषित की छुट्टी

 
School Holidays
Whatsapp-Group

School Holidays : हरियाणा के स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है। 23 सितंबर को हरियाणा के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। 23 सितंबर को वीर शहीदी दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर सरकार में स्कूल कॉलेज में छुट्टी घोषित की है।

इसके अलावा सितंबर के महीने में रविवार और दूसरे शनिवार के साप्ताहिक अवकाश को लेकर भी स्कूलों में छुट्टियां रहेगी।

 23 सितंबर को राजकीय अवकाश घोषित 

 आपको बता दे की 23 सितंबर को सरकार ने राजकीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टियां रहने वाली है। ऐसे में स्कूली बच्चे अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।

 क्यों मनाया जाता है वीर शहीदी दिवस 

 हरियाणा में हर साल 23 सितंबर को शहीदी दिवस मनाया जाता है। 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के स्मृति में शहीदी दिवस मनाया जाता है। राव तुलाराम रेवाड़ी के अहिरवार क्षेत्र के रहने वाले थे जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया था और 23 सितंबर 1863 को उनका निधन हो गया था।

23 सितंबर को हर साल हरियाणा के अलग-अलग जिलों में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दिन शहीदों के परिवार और वीरता पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया जाता है।