School Holidays : 23 सितंबर को हरियाणा में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, जानिए क्यों दी गई है छुट्टी
School Holidays : कल 23 सितंबर को हरियाणा में स्कूल कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। कई जगहों पर सरकारी दफ्तर में भी छुट्टी रहने वाली है। 23 सितंबर को हरियाणा में शहीदी दिवस मनाया जाता है और इस अवसर पर हर साल स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी दी जाती है।
शहीदी दिवस के अवसर पर भी शहीदों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाता है। हर साल वीरों के याद में इस दिवस को मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है शहीदी दिवस
रेवाड़ी के अहीरवाल क्षेत्र के राजा राव तुलाराम ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुर के साथ लड़ाई लड़े थे। उन्हीं के स्मृति में शहीदी दिवस मनाया जाता है। शहीदी दिवस के अवसर पर हर जगह छुट्टी घोषित की जाती है।
इस दिन राज्य के कई जिलों में भव्य तैयारियां की जाती है। कई जिलों में इस दिन प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं और इस अवसर पर स्कूल कॉलेज बंद रहते हैं। सरकार के द्वारा इस दिन ऑफिशियल छुट्टी घोषित की जाती है।
