School Holidays: हरियाणा में इस दिन स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
School Holidays : हरियाणा के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में एक बार फिर से सरकारी स्कूल कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। स्कूल बंद रहेंगे जिससे बच्चों के साथ-साथ उनके शिक्षकों को भी राहत मिलेगी।
इस दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और दफ्तर
28 अगस्त को स्कूल कॉलेज और दफ्तर में छुट्टी का ऐलान किया गया है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा और रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष में स्कूल कॉलेज और दफ्तरों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।
धूमधाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार
हरियाणा सहित पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार के दिन भारत के तमाम राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी रहेंगे बंद
रक्षाबंधन के दिन राज्य के अधिकतर सरकारी और प्राइवेट दफ़्तरो में छुट्टी रहने वाली है। इस दिन बैंकों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। हालांकि एक बार आपको ऑफिशल वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट भी चेक कर लेनी चाहिए।
