Haryanaline_Logo

School Holidays: सितंबर के महीने में कब-कब स्कूलों में रहेगी छुट्टियां, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 
School Holidays
Whatsapp-Group

 

School Holidays: सितंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने में भी स्कूलों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। सितंबर के महीने में जन्माष्टमी गणेश चतुर्थी विश्वकर्मा पूजा अनंत चतुर्दशी समेत कई त्यौहार पड़ेंगे। इन त्योहारों के अवसर पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टियां रहने वाली है। सरकारी प्राइवेट सीबीएसई बोर्ड आईसीएसई बोर्ड के स्कूल अलग-अलग दोनों बंद रहेंगे। तो आईए देखते हैं सितंबर के महीने में स्कूलों में कब-कब छुट्टियां रहेगी।

 4 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी

 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में हरियाणा राजस्थान केरल पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ पंजाब उड़ीसा बिहार यूपी समेत कई राज्यों में इस दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। जन्माष्टमी का त्योहार 4 तारीख को है वही 5 तारीख को शनिवार है और 6 तारीख को रविवार है बच्चों को 3 दिनों की छुट्टी मिल सकती है।

 

 14 सितंबर को गणेश चतुर्दशी का त्यौहार 

 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में महाराष्ट्र कर्नाटक तेलंगाना आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है और 13 सितंबर को रविवार है ऐसे में स्कूलों में छुट्टियां रहेगी।

 17 तारीख को विश्वकर्मा पूजा

 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाया जाएगा ऐसे में बिहार UP असम गुजरात समेत कई राज्यों में स्कूल में छुट्टी रहेगी।

 

 5 सितंबर को पंजाब में बाबा जीवन सिंह जी के जन्मदिन पर और 12 सितंबर को पंजाब में प्रथम प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और सारागढ़ी दिवस के अवसर पर छुट्टी रहेगी वहीं 18 सितंबर को गुजरात में संवत साड़ी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। 21 सितंबर को केरल में श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर छुट्टी रहेगी और 23 सितंबर को हरियाणा में शहीद दिवस के अवसर पर छुट्टी रहेगी। 1 सितंबर को राजस्थान में रामदेव जयंती तेजा दशमी के अवसर पर भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

 हालांकि एक बार आपको सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर छुट्टियां की लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।