School Closed 17 August: हरियाणा में पानीपत, फरीदाबाद सहित 13 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, देखिए पूरी लिस्ट
School Holiday Tomorrow Haryana: हरियाणा प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में शनिवार को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले बच्चों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त, सोमवार को होने वाली छुट्टी (School Holiday 17August) को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न जिलों में लेटर जारी किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के पानीपत और फरीदाबाद सहित 13 जिलों में कल 17 अगस्त, सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी करने हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पानीपत और फरीदाबाद सहित इन जिलों में कल रहेगी छुट्टी
जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रदेश में कल 17 अगस्त को पानीपत और फरीदाबाद सहित 7 जिलों में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी करने के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी हुए आदेशों के अनुसार प्रदेश के अंबाला, करनाल, हिसार, चरखी दादरी, हांसी, फरीदाबाद, नूंह, कैथल, रोहतक, पंचकूला, पानीपत, झज्जर और सोनीपत जिले में सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इन जिलों में 17 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी करवाने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEEO) द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEOs) को सोंपी गई है।

