Haryana News: हरियाणा के इस जिले में लगी धारा 163, रेड जोन हुआ घोषित, जानिए वजह
Haryana News: हरियाणा प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के हिसार जिले में आज प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। जिलाधीश महेंद्र पाल ने आज हिसार जिले में धारा 163 लागू करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में वर्णित प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल को ड्रोन नियम 2021 के तहत रेड जोन घोषित किया है। जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संभावित दौरे को देखते हुए हिसार जिले में धारा 163 लगाई गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री आज गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के साथ हिसार जिले के विभिन्न स्थलों के दौरे के दृष्टिगत धारा 163 लागू की गई है। जिलाधीश महेंद्र पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला दिया गया है।
सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी
हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana cm) के होने वाले दौरे की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। एसपी शशांक कुमार सावन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और निगरानी में लगे हुए हैं। एसपी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सीएम के सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सीएम दौरे के दौरान प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। इसके अलाव यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार दौरे के दौरान जिले के विकास हेतु कई बड़ी सौगात दे सकते हैं।
