Haryanaline_Logo

त्योहारों से पहले हरियाणा में चीनी के रेट में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, 6240 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा रेट

 
Sugar price hike
Whatsapp-Group

 

 

 

Haryana News: पिछले महीने से हरियाणा में चीनी के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 1 महीने पहले चीनी का रेट ₹4400 प्रति क्विंटल था लेकिन अब चीनी का रेट 6240 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। चीनी के रेट में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों की संख्या भी काम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि चीनी का रेट लगातार बढ़ने से ग्राहक दूकान पर कम आ रहे हैं।

 चीनी के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा बजट

 चीनी के रेट में लगातार होने वाली बढ़ोतरी से किचन का बजट बिगड़ गया है। त्योहार और शादी विवाह के सीजन से पहले चीनी के रेट में अचानक होने वाली बढ़ोतरी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। अभी कुछ दिन पहले ही चीनी 50 से ₹52 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी लेकिन अब चीनी का रेट 65 से 67 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। आम जनता के साथ-साथ चीनी के रेट बढ़ने से दुकानदारों की परेशानियां भी बढ़ गई है।

 

  मिठाई के रेट पर पड़ेगा सीधा असर

 चीनी के रेट में होने वाली बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई के रेट पर देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे चीनी का रेट बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे मिठाई का रेट भी बढ़ता जाएगा। हरियाणा में चीनी के रेट बढ़ने से मिठाई के रेट पर भी सीधा असर देखने को मिलने लगा है। राज्य के कई जिलों में मिठाइयों के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

 

 लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन, तीज, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, नवरात्र और दीपावली जैसे त्योहारों में चीनी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में कीमतों में तेजी से आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।