Haryanaline_Logo

हरियाणा के इस जिले में लागू होगी विशेष व्यवस्था, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार, CM सैनी ने बनाया खास प्लान

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news:  हरियाणा सरकार के द्वारा एक बड़ा तोहफा दिया गया है। राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा हाइड्रोजन पॉलिसी योजना को लागू किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार देश की पहली मेगा ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना पानीपत में स्थापित होने वाली है। पीपीपी मॉडल के अंतर्गत पानीपत में पहली ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना स्थापित  की जाएगी।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत भारतीय तेल निगम लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी को ग्रीन हाइड्रोजन आपूर्ति में बदल दिया जाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर 2026 से यह परियोजना चालू हो जाए।
 ग्रीन ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा
 यह परियोजना देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगी और प्रदूषण की समस्या भी खत्म हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि देश में प्रदूषण की समस्या खत्म हो। इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

 पानीपत में ग्रीन ऊर्जा परियोजना स्थापित होने से यहां पर रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी।  राज्य में 250 केपीएस ग्रीन हाइड्रोजन क्षमता प्राप्त होने वाले सी निर्माण लॉजिस्टिक और सेवा क्षेत्र में लगभग 40000 प्रत्यक्ष और 1.5 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।