Haryanaline_Logo

Special Train:हरियाणा-राजस्थान के रेल यात्रियों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन 

 
Special train
Whatsapp-Group
Special Train: गर्मियों की छुट्टियां होने वाली है ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग हिल स्टेशन घूमने जाते हैं। कई लोग गर्मियों की छुट्टियों में दादी नानी के घर भी जाते हैं लेकिन ट्रेन टिकट नहीं मिलने की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगती है।
 इस बार गर्मियों की छुट्टियों में सफर आसान होगा क्योंकि रेलवे के द्वारा राजस्थान हरियाणा के कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।उत्तर पश्चिम रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है।
इससे गुजरात उत्तराखंड के रूट के यात्रियों को काफी फायदा होगा। सफर के दौरान परेशानी नहीं होगी। सामने जानकारी के अनुसार जून के अंत तक इस ट्रेन को अब चलाया जाएगा।
समय और शेड्यूल
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी दिया कि ट्रेन no 09425 (साबरमती-हरिद्वार) अब 29 जून तक हर सोमवार को साबरमती से रात 09:35 बजे चलेगी । ट्रेन अगले दिन सुबह 07:10 बजे जयपुर, 09:47 बजे अलवर और 11:35 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी, जहां से होते हुए रात 08:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
 इन रूटों के यात्रियों को होगा फायदा
 यह ट्रेन भारत और पश्चिम भारत के कई व्यापारिक और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से गुजरती है। ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वाले लोगों को अब आसानी से टिकट मिल जाएगा।
 रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, आबूरोड और मेहसाना जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे हरियाणा और राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।