Haryanaline_Logo

क्लास में वीडियो बनाई तो होगी सख्त कार्रवाई, हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है मामला

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news: सोशल मीडिया पर आजकल रील बनाने का खुमार बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखने को मिल रहा है। रील बनाने के चक्कर में लोग अनुशासन भी तोड़ देते हैं।

 

 सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा गया है कि लोग रील बनाने के चक्कर में अनुशासन तोड़ देते हैं। बच्चे और शिक्षक दोनों ही सोशल मीडिया रील्स बना रहे हैं जिसके वजह से लगातार अनुशासन टूट रहा है।

 

 शिक्षा विभाग के द्वारा अब  रील बनाने वाले शिक्षकों पर और बच्चों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर कोई भी रील बनता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 आपको बता दे की शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षक हो या छात्र कोई भी इस नियम को नहीं तोड़े। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जा सकती है।