Movie prime

Jind News: जींद की प्रतिभाशाली बच्चियां होंगी सम्मानित, 31 दिसंबर तक करें आवेदन 

खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई उपलब्धि प्राप्त करने वाली बच्चियों को खेल एवं युवा विभाग की अनुशंसा पर चयनित किया जाएगा। सांस्कृतिक क्षेत्र गीत, संगीत, नृत्य, रंगमंच, पेंटिंग, लेखन आदि में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों के आवेदन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अनुशंसा पर स्वीकार होंगे।
 
महिला एवं बाल विकास विभाग जींद

Jind News: जींद जिले में प्रतिभाशाली बच्चियों को सम्मानित करने हेतु 31 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा राहिला ने बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 18 वर्ष से कम आयु की प्रतिभाशाली बच्चियों को सम्मानित किए जाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह सम्मान उन बच्चियों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्य, साहित्य, मीडिया, बहादुरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, वृक्षारोपण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। हर श्रेणी में 11 हजार रुपए की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने बताया कि इच्छुक बच्चियां 31 दिसंबर तक लघु सचिवालय, कंज्यूमर कोर्ट (द्वितीय तल) स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अपना बायोडाटा, पता, फोटो व उपलब्धियों के प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां जमा करा सकती हैं।

खेल एवं युवा विभाग की अनुशंसा पर होगा चयन

खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई उपलब्धि प्राप्त करने वाली बच्चियों को खेल एवं युवा विभाग की अनुशंसा पर चयनित किया जाएगा। सांस्कृतिक क्षेत्र गीत, संगीत, नृत्य, रंगमंच, पेंटिंग, लेखन आदि में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों के आवेदन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अनुशंसा पर स्वीकार होंगे। सामाजिक कार्य, मीडिया-साहित्य और बहादुरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं के नाम उपायुक्त कार्यालय द्वारा अनुशंसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 60 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग बच्चियों और बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों द्वारा हासिल विशेष उपलब्धियों के लिए भी अलग श्रेणी निर्धारित की गई है।