Movie prime

Jind News: जींद जिले की 41 रोडवेज बसें प्रशासन ने भेजी सोनीपत, यात्री दिन भर रहे परेशान

सुनील पुनिया, डीआई, रोडवेज, जींद ने बताया कि दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस के स्मृति कार्यक्रम में जींद जिले से 41 बसें सोनीपत में भेजी गई हैं। सबसे ज्यादा 38 रोडवेज बसें जींद डिपो, 2 रोडवेज बसें नरवाना डिपो, 1 रोडवेज बस सफीदों डिपो से सोनीपत भेजी। जो कार्यक्रम के समापन के बाद ही लोगों को लेकर वापिस लौटी।
 
JIND NEWS

Jind News: जींद जिले से कल 41 रोडवेज बसें सोनीपत भेजने के कारण यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज ने सोनीपत में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस के स्मृति कार्यक्रम में जिले से 41 बसें भेजी। सबसे ज्यादा 38 रोडवेज बसें जींद डिपो, 2 रोडवेज बसें नरवाना डिपो, 1 रोडवेज बस सफीदों डिपो से सोनीपत भेजी। जो कार्यक्रम के समापन के बाद ही लोगों को लेकर वापस लौटी। जींद डिपो से सबसे ज्यादा बसें सोनीपत भेजने पर यात्रियों को लोकल रूटों पर सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऐसे में यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। बसों के लिए यात्रियों को आधे से पौने घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना, पानीपत समेत लोकल रूटों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री नए बस स्टैंड पर बसों को इंतजार करते नजर आए। रोडवेज की बसें डिपो पर न आने पर यात्रियों ने पूछताछ पर जाकर पता चला कि बसें सोनीपत भेजी जा चुकी। प्राइवेट बसों में भी यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना करना पड़ा।

सबसे ज्यादा 38 रोडवेज बसें जींद डिपो से सोनीपत