Haryanaline_Logo

 हरियाणा के इस शहर की चमकेगी किस्मत, 51 गावों को शहरी क्षेत्र में किया जाएगा विकसित, जाने क्या है तैयारी

 
Haryana News
Whatsapp-Group

 

 

Haryana News: फरीदाबाद शहर के साथ-साथ अब गांव की किस्मत भी चमकने वाली है। शहरों में लगातार बढ़ती आबादी को देखते हुए अब नया शहरी क्षेत्र विकसित करने की प्लानिंग तैयार की गई है। फरीदाबाद के 51 गांव से लगभग 11895 एकड़ जमीन लेकर शहरी क्षेत्र विकसित किया जाएगा जिसमें 10 लाख लोगों को बसाया जाएगा। इस नई शहरी क्षेत्र में लोगों को आवासीय कमर्शियल और अन्य सुविधाएं दी जाएगी। परिवहन से जुड़ी सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 बढ़ती आबादी को देखते हुए लिया गया फैसला 

 फरीदाबाद शहर की आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है और फिलहाल यहां की आबादी 28 लाख से अधिक हो गई है। जैसे-जैसे आबादी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे मूलभूत सुविधाओं की कमी भी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ आबादी बढ़ने से शहर में ट्रैफिक और अन्य तरह की सुविधा भी बढ़ने लगी है जिसे देखते हुए अब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

 51 गांव को मिलाकर बनाया जाएगा नया शहरी क्षेत्र

HSVP के प्लानिंग के अंतर्गत नई आवासीय इलाके के साथ सड़क बाजार पार्क, परिवहन और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। यहां पर नए सेक्टर बनाए जाएंगे और अगले 5 साल में यहां 10 लाख से अधिक लोगों को बसाया जाएगा।


 इन गांव से ली जाएगी जमीन 

 

नए शहरी क्षेत्र में डबुआ, गाजीपुर, भांकरी, पाली, भूपानी, नचौली, तिगांव, बदरौला, बुखारपुर, जुन्हेड़ा, अटाली, पन्हैड़ा खुर्द, नरहावली, लडौली, सुनपेड़, डीग, सीकरी, जाजरू, भनकपुर, खंदावली, नेकपुर, सरूरपुर, खेड़ी गुजरान, नंगला गुजरान, कुरेशीपुर और बाजरी समेत 51 गांव शामिल हैं। नई आवासीय क्षेत्र बनने से लोगों को काफी फायदा होगा और शहरी आबादी भी कम होगी।